फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खपत सुरक्षा जमा राशि पर 6.50 प्रतिशत ब्याज देगा बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। बिजली निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खपत सुरक्षा जमा राशि (कंजम्पशन सिक्योरिटी डिपॉजिट) पर 6.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार जारी आदेशों में दी गई। डीएचबीवीएन के प्रवक्ता ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। निगम का यह कदम उपभोक्ताओं की जमा राशि में पारदर्शिता और समयबद्ध वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें