गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए चार स्टेशन स्थापित किए गए हैं। सोमवार को इनमें से केवल तीन स्टेशनों से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) जारी हो सका। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दो स्टेशनों पर एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है, जबकि एक स्टेशन पर एक्यूआई 141 रहा, जिसे मध्यम स्तर माना जाता है। बीते कुछ दिनों से इन इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थी। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से ग्रस्त लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही थी। संवाद