फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्ग पर छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने वार्ड नंबर-14 निवासी एक बुजुर्ग पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी सोहन सिंह ने उसे आरटीआई से जुड़े काम के लिए कॉल कर अपने घर बुलाया था। युवती पहले भी दो-तीन बार काम के सिलसिले में आरोपी के घर जा चुकी थी। इसलिए वह बिना किसी संदेह के आरोपी के घर चली गई। उस समय आरोपी की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती के गालों पर किस किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर फर्रुखनगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इसको लेकर आज शाम चार बजे सर्व समाज की पंचायत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें