गुरुग्राम। मंगलवार को दिनभर हुई बारिश से देर रात बादशाहपुर थाना क्षेत्र के टीकरी अकलमपुर गांव में कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपती पर छत गिर गई। मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला महादेवी की मौत हो गई। घायल बुजुर्ग श्यामलाल को दिल्ली के सफदरजंग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उनके घर की छत कच्ची बनी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। ब्यूरो