फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसजीएफआई राज्य हैंडबॉल के लिए यूनिवर्सल स्कूल के आठ खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल घोषगढ़ के एसजीएफआई राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के विजेताओ के साथ वि
विज्ञापन
- छह छात्राओं और दो छात्रों ने जिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई जगह
विज्ञापन

फर्रुखनगर। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल घोषगढ़ के आठ विद्यार्थियों का चयन एसजीएफआई राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिनों में जींद में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों में छह छात्राएं और दो छात्र शामिल हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम भावना, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के खेल प्रशिक्षक यशपाल चौहान और नितिन के मार्गदर्शन को दिया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन शशि राणा और प्रधानाचार्या सुंदरेश ने चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें