फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने शिक्षकों से सीधा संवाद कर विभागीय गतिविधियों और छात्रों की तैयारी की जानकारी ली। कुलपति डॉ. संजय कौशिक, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने यूनिवर्सिटी की ओर से क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रम, स्किल आधारित कोर्स, इंटर्नशिप, स्टार्टअप, प्लेसमेंट आदि पहलों की सराहना की। डॉ. राज नेहरू ने उद्योगों की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम विकसित करने पर बल दिया। मंत्री ढांडा ने कहा कि हरियाणा 2025 तक एनईपी पूरी तरह लागू करेगा और देश में शैक्षिक नेतृत्व स्थापित करेगा। इस अवसर पर मंत्री ने पौधरोपण भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें