फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग देगा साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिविल लाइंस में 26 को लगेगा साइकिल मेला
विज्ञापन

चारों खंडों के छात्र-छात्राएं अपनी पसंद की साइकिल चयन कर सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की ओर से साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। साइकिल वितरण ऐसे छात्र-छात्राओं को किया जाएगा, जिनके घर से स्कूल की दूरी दो किलोमीटर या इससे अधिक दूर हैं। छात्र-छात्राएं अपनी मनपसंद साइकिल खरीद सकें, इसके लिए 26 सितंबर को सिविल लाइंस स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सुबह साइकिल मेला लगाया जाएगा। मेले में विभिन्न कंपनियों के डीलरों को अपनी साइकिलों समेत आमंत्रित किया गया है। मेले में जिले के चारों खंडों के छात्र-छात्राएं अपनी पसंद की साइकिल का चयन कर सकेंगे।

शिक्षा विभाग छठी, नौवीं व 11वीं कक्षा के अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित करेगा। जिला शिक्षा विभाग के एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि विभाग ने साइकिल के रेट भी तय किए हुए हैं। छठी कक्षा में छात्रों की 22 इंच साइकिल के लिए 3000 रुपये और लड़कियों की 20 इंच की साइकिल के लिए 2800 रुपये जीएसटी सहित निर्धारित किए हैं। नौवीं कक्षा में 20 इंच साइकिल के लिए 3100 रुपये और 11वीं कक्षा में लड़को के लिए 3300 रुपये व लड़कियों के लिए 3100 रुपये साइकिल खरीद के लिए दाम तय किए गए हैं। विद्यार्थी जो साइकिल खरीदेगा, विभाग की ओर से उसके बैंक खाते में निर्धारित राशि डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि योजना के अनुसार विभाग केवल छात्र-छात्राओं को साइकिल की निर्धारित राशि ही देगा। कोई विद्यार्थी अगर अधिक मूल्य की साइकिल खरीदता है तो शेष राशि उसे स्वयं वहन करनी होगी। इसके लिए विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को फार्म भरकर देना होगा। जिसमें खरीदी गई साइकिल, उसकी कीमत व विभाग से मिलने वाली राशि लिखी जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सिविल लाइंस स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सुबह 9 बजे साइकिल मेला लगाया जाएगा। विभाग की ओर से साइकिल का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जो स्कूल से दो किलोमीटर या इससे अधिक दूरी से आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें