फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रशिक्षण पर खर्च का हिसाब जुटाएगा शिक्षा विभाग, स्कूलों से मांगे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों को दिए प्रशिक्षण की होगी समीक्षा
विज्ञापन

-बीईओ को वार्षिक रिपोर्ट के साथ जमा करवाने होंगे मूल बिल

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर हुए खर्च का अब पूरा हिसाब तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण पर खर्च की गई राशि और इसके तहत आयोजित गतिविधियों का ब्योरा जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अधीन आने वाले स्कूलों से संबंधित रिकॉर्ड एकत्रित कर वार्षिक रिपोर्ट और मूल बिल जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग की ओर से तैयार की जाने वाली वार्षिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जाएगा कि संबंधित अवधि में कितने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए और उन पर कितना खर्च हुआ। साथ ही प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों का विवरण भी शामिल करना होगा। इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी जुटाई जाएगी। विभाग ने केवल रिपोर्ट ही नहीं, बल्कि खर्च के प्रमाण के तौर पर मूल बिल जमा करवाना भी अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड में देरी पर तय होगी जिम्मेदारी
खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले स्कूलों से सभी जरूरी दस्तावेज जुटाकर उनकी जांच करें और जिला कार्यालय में जमा करवाएं। विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण की जानकारी और खर्च का मिलान किया जाएगा। रिपोर्ट या बिल जमा करवाने में देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें