गुरुग्राम।
शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत करने की दिशा में मिशन बुनियाद के तहत अब लेवल-2 परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सफल रहे 1,637 विद्यार्थियों को लेवल 2 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं और दसवीं की नियमित पढ़ाई के साथ साथ जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की विशेष तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षण व्यवस्था की जा रही है। संवाद