सोहना। वार्ड नंबर-13 स्थित पहाड़ कॉलोनी में शनिवार की सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव कूड़े के ढेर में मिला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद शिशु की माता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस नवजात की मां की खोजबीन कर रही है। इसके लिए आशा वर्कर्स व आंगनबाड़ी वर्कर्स का भी सहयोग लिया जाएगा। संवाद