फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विनजो गेम्स एप कंपनी के ठिकानों पर ईडी के छापे, 500 करोड़ संपत्ति फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी ने पांच दिन तक की कार्रवाई, कंपनी पर केवाईसी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने पांच दिनाें तक ऑनलाइन गेम खिलाने वाली विनजो गेम्स एप कंपनी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी बीते मंगलवार से शनिवार तक चली। ईडी की टीम ने दिल्ली और गुरुग्राम में कंपनी के चार स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान ईडी ने कंपनी के बॉन्ड, म्यूचुअल फंड के साथ बैंक खाते, करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी फ्रीज किया है। कंपनी पर धोखाधड़ी, अकाउंट ब्लॉक करने, पेन नंबर का गलत इस्तेमाल करने आदि के आधार पर केस दर्ज किया गया था। मेसर्स विनजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड अपने विनजो एप के माध्यम से ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग सर्विस का बिजनेस करती है।
एफआईआर में यह भी आरोप है कि विनजो और दूसरों ने शिकायत करने वालों के केवाईसी का गलत इस्तेमाल किया। ईडी की जांच से सामने आया कि विनजो कंपनी भारत से (भारतीय कंपनी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उसी प्लेटफॉर्म पर) ब्राजील, यूएसए और जर्मनी जैसे दूसरे देशों में रियल मनी गेम्स (आरएमजी) चला रही थी। केंद्र सरकार द्वारा आरएमजी पर बैन होने के बाद भी कंपनी के पास अभी भी 43 करोड़ रुपए की रकम है, इसे कंपनी ने खेल खेलने वालों को रिफंड नहीं किया। खेल खेलने वालों को सॉफ्टवेयर के साथ खेलने के लिए मजबूर किया जाता था, बिना यह बताए कि वे असली रुपये वाले गेम्स में इंसानों के साथ नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर के साथ खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने ऑनलाइन बनाए जाने वाले अकाउंट से कस्टमर्स के रुपये निकालने पर भी रोक लगा दी। ईडी की जांच में यह भी पता चला कि ग्लोबल ऑपरेशन यानी, सभी तरह के गेम्स (आरएमजी समेत) की होस्टिंग भारत से एक ही एप (एप्लिकेशन), एक ही प्लेटफॉर्म के तहत की जाती है। ईडी की जांच यह भी पता चला है कि भारतीय एंटिटी द्वारा फंड को विदेशी इन्वेस्टमेंट की आड़ में यूएसए और सिंगापुर में डायवर्ट किया गया। 55 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 489.90 करोड़ रुपये) के फंड यूएसए में उनके बैंक अकाउंट (बैंक अकाउंट विनजो यूएस आईएनसी के नाम पर हैं) में जमा किए गए हैं, जो एक शेल कंपनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें