फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पार्क ग्रुप के अस्पताल और कॉर्पोरेट कार्यालय में ईडी ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में चार ठिकानों सहित हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में चली कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने सोमवार की सुबह से पार्क ग्रुप के अस्पतालों और कॉर्पोरेट कार्यालयों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह से लेकर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम के चार ठिकानों सहित हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में भी ईडी की टीमों ने छापा मारा। ईडी की यह कार्रवाई आयुष्मान भारत योजना के तहत बिलों में गड़बड़ी के अलावा अन्य अनियमितताओं को लेकर बताई जा रही है।
ईडी की टीमों ने अस्पतालों में ओपीडी व वार्डों के अलावा सभी विंग में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, सोमवार देर शाम तक ईडी की ओर से इस सर्च ऑपरेशन को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया। ईडी की टीमों ने अस्पताल प्रबंधन के भी कुछ अधिकारियों व डॉक्टरों के भी मोबाइल अपने कब्जे में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में ईडी की टीमों ने सेक्टर-47 स्थित पार्क अस्पताल, पालम विहार स्थित मेट्रो अस्पताल व सेक्टर-37डी के सिग्नेचर अस्पताल के अलावा उद्योग विहार स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में भी छापेमारी देर शाम तक जारी रखी। साउथ सिटी सेक्टर-47 के पार्क अस्पताल के ओपीडी व वार्डों को छोड़कर अन्य सभी विंग में ईडी के अधिकारी छानबीन करते रहे। हालांकि देर शाम तक भी ईडी की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इसके अलावा अस्पताल के सूत्रों के अनुसार पंजाब के बठिंडा के अलावा अन्य राज्यों में भी ईडी की छापा मारा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें