फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईडी ने जब्त की अमीरा फूड्स की 132 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी ने जब्त की अमीरा फूड्स की 132 करोड़ की संपत्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुरुग्राम ने केनरा बैंक और इससे जुड़े बैंकों को 1201.85 करोड़ रुपये के नुकसान मामले में जांच कर रही है। इसके तहत नई दिल्ली स्थित विशेष न्यायालय (पीएमएलए) में अभियोजन शिकायत दायर की है। इसके विशेष न्यायालय ने संज्ञान लिया है। ईडी ने इस मामले में अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा इसके अधिकारी करण.ए.चनाना, राधिका चनाना, अनीता डिंग से जुड़ी 132.51 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।

ईडी ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने के आरोप में छह दिसंबर को मामला दर्ज किया था। इनके ऊपर आपराधिक दुर्व्यवहार, अपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप है। सीबीआई ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है, जिसके आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है। ईडी ने दो बार में इस कंपनी और इससे जुड़े अधिकारियों की संपत्तियों को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अभियान चलाकर 1.10 करोड़ रुपये की नकदी को जब्त किया था। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए थे। 131.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी तौर पर जब्त किया है। इन संपत्तियों में करनाल और फरीदाबाद में जमीन है। दिल्ली और गुरुग्राम में फ्लैट्स हैं। इससे पहले आठ अक्तूबर को ईडी की तरफ इस कंपनी के दो निदेशक अपर्णा पुरी और राहुल सूद को गिरफ्तार किया था।


..........
मयंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें