गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीडीआई समूह) और अन्य से संबंधित 45.49 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में क्लब, खाली जमीन और बैंक खाते शामिल हैं।
ईडी ने रियल एस्टेट कंपनी टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, संबद्ध संस्थाओं के अलावा इसके निदेशकों, प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ईओडब्ल्यू दिल्ली में केस दर्ज कराया है। ईडी की जांच में पता चला कि फ्लैट, प्लॉट, व्यावसायिक स्थान आदि की डिलीवरी का वादा कर खरीदारों को धोखा दिया था। बिल्डर ने न तो प्रोजेक्ट पूरे किए और न ही खरीदारों के पैसे लौटाए।