फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

विज्ञापन
गुरुग्राम में भूकंप के बाद घरों से निकले लोग - फाइल फोटो - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके लगे, जिसके बाद घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए और करीब 5 मिनट तक बाहर ही खड़े रहे। भूकंप का केंद्र गुरुग्राम ही रहा और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। शहर के साथ पटौदी, मानेसर, फर्रूखनगर व सोहना कस्बे व ग्रामीण अंचलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लोगों को अचानक भूकंप के झटके महसूस होने लगे, जिसके बाद लोग आननफानन में घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

हालांकि, भूकंप के बाद शहर की गलियों व कॉलोनियों में सड़कों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। पटौदी कस्बे में फलों की ठेली लगाने वाले लोगों ने बताया कि करीब 4-5 मिनट तक भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। वहीं, इस दौरान लोग दुकानों से बाहर निकल आए और झटके बंद होने का इत्मीनान होने के बाद ही वापस दुकानों के अंदर गए। वहीं, मानेसर व फर्रूखनगर इलाके में भी भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। झटके बंद होने के बाद भी लोग भूकंप की आशंका से सहमे रहे।
पिछले दो माह से भूकंप के कई झटके आने के बाद से लोग सहमे हुए है। उनका मानना है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यही कारण है कि लोग हल्के से भूकंप के बाद ही तुरंत घरों से बाहर निकल जाते है। उधर, पटौदी, सोहना में भी भूकंप के झटको को लेकर लोग सहम उठे व अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। काफी देर बाद ही वे घरों में वापस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें