फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू और ओल्ड गुरुग्राम में ई-लाइब्रेरी की जल्द मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री राव नरबीर सिंह ने एचएसवीपी की बैठक में परियोजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राधिकरण के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान लंबित मुद्दों के समाधान, बजट की स्थिति व नई एवं चल रही परियोजनाओं की प्रगति ली। मंत्री ने न्यू और ओल्ड गुरुग्राम में प्रस्तावित ई-लाइब्रेरी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ज्ञान और तकनीक के इस युग में ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। एचएसवीपी अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-56 में इस परियोजना के लिए एक एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है, जबकि ओल्ड गुरुग्राम में भूमि चिन्हित करने का कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने कहा कि इस परियोजना को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं ताकि जल्द से जल्द इन दोनों क्षेत्रों में ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सेक्टर-57 में प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर की स्थिति, पटौदी में प्रस्तावित कॉलेज भवन निर्माण की प्रगति, कॉलेज के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति आदि पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण एवं भूमि पर कब्जे से संबंधित मुकदमों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य पर जोर दिया। इस पर एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 15 सितंबर के बाद कार्य का शुभारंभ कर दिया जाएगा। बैठक में प्राधिकरण की प्रशासक वैशाली सिंह, एस्टेट ऑफिसर -1 राकेश सैनी, एस्टेट ऑफिसर -2 अनुपमा मलिक, अधीक्षण अभियंता मनोज सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें