फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ई-अधिगम योजना पर संकट, सिम बंद होने से विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई ई-अधिगम योजना सिम सेवा बंद होने के कारण प्रभावित हो रही है। योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट के साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन सिम सेवा बंद होने से कई विद्यार्थियों के सामने ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने की परेशानी खड़ी हो गई है।

विद्यार्थियों के अनुसार, टैबलेट तो हैं, लेकिन इंटरनेट कनेक्शन नहीं है। ऑनलाइन कक्षाओं, डिजिटल अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच प्रभावित होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि यदि सरकार विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध करा रही है तो उसके साथ इंटरनेट सुविधा भी नियमित रूप से जारी रहनी चाहिए। सिम सेवा जल्द बहाल होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को दोबारा सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
टैब में कुछ ऑफलाइन कंटेंट मौजूद है लेकिन सारा डाटा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को वाई फाई से कनेक्ट कर पढ़ाई करने के लिए कहा गया है। -बलवान, जिला गणित विशेषज्ञ गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें