गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खेडक़ीदौला में एक दुकान पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई सिगरेट व अवैध विदेशी सिगरेट पकड़ी हैं। दस्ते ने दुकान संचालक को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज करा कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-82 के टाउन स्क्वेयर में डीएन पान कॉर्नर पर अवैध रूप से प्रतिबंधित ई सिगरेट व विदेशी सिगरेट बेची जा रही हैं। इस पर एसआई मदन सिंह व ई/एएसआई कर्ण सिंह की टीम ने मौके पर रेड की। जहां टीम को प्रतिबंधित ई सिगरेट व विदेशी सिगरेट बेचता एक युवक मिला। आरोपी विमलेश कुमार बिहार के मधेपुरा का रहना वाला है और यहां रामपुरा में किराए पर रहता है। टीम को मौके पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई सिगरेट व विदेशी सिगरेट मिली। इनको लेकर विमलेश कुमार कोई भी लाइसेंस व दस्तावेज नहीं पेश कर सका। ब्यूरो