फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छह सितंबर से दोबारा होगा ई-बसों का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जीएमसीबीएल के बेड़े में शामिल होने वाली नौ मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस (ई-बस) का दोबारा से तीन दिन के लिए ट्रायल होगा। बस उपलब्ध कराने वाली कंपनी की तकनीकी टीम ने ई-बस के स्पीडो मीटर को ठीक किया है, ताकि वह चार्जिंग क्षमता के अनुसार दूरी तय कर सके। यह ट्रायल छह सितंबर से आठ सितंबर तक शहर की अलग-अलग सड़कों पर किया जाएगा। पहले 17 से 19 अगस्त तक हुए ट्रायल के दौरान ई-बस चार्जिंग के अनुसार किलोमीटर में दूरी नहीं निकाल सकी और कुछ अन्य तकनीकी खामियां भी बस में मिलीं। जीएमसीबीएल के सीईओ विश्वजीत चौधरी ने बताया कि ई-बस में तकनीकी सुधार के बाद दोबारा से ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद ही नई ई-बसों को जीएमसीबीएल बेड़े में शामिल किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें