फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज 12 बार थमेगी गाड़ियों की रफ्तार, हर बार पांच मिनट रुकेगा ट्रैफिक

Thu, 26 Nov 2026 01:51 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, गुरुग्राम

सार

द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बिजली लाइन की मरम्मत के चलते यातायात 12 बार रोका जाएगा। हर बार पांच मिनट के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एनपीआर-सीपीआर जंक्शन के पास 400 केवी लाइन के 12 कंडक्टर हटाए जाएंगे। वहीं, इंछापुरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 47 सड़क मरम्मत के कारण 28 नवंबर तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को गुरुवार को यातायात में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, बिजली की लाइन से जुड़े मरम्मत कार्य के चलते एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को 12 बार, हर बार पांच-पांच मिनट के लिए रोका जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

क्यों रोका जाएगा ट्रैफिक?
यातायात विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे पर एनपीआर-सीपीआर जंक्शन के पास बने ओवरब्रिज पर दौलताबाद और सेक्टर 72 के बीच गुजरने वाली 400 केवी डीसी बिजली लाइन से 12 कंडक्टर हटाने का काम किया जाना है। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इंछापुरी रेलवे क्रॉसिंग 28 नवंबर तक बंद
एक अन्य एडवाइजरी में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा इंछापुरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 47 पर सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस मरम्मत कार्य के चलते यह रेलवे क्रॉसिंग आगामी 28 नवंबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें