फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे टोल होगा बैरियर फ्री, नहीं लगेंगी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम द्वारा टोल पर मल्टी लेन फ्री फ्लो प्रणाली विकसित की जाएगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा टोल पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) प्रणाली विकसित की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल को बैरियर फ्री करने के लिए एमसीडी को अनुमति दे दी है। एनएचएआई ने एमसीडी को अक्तूबर माह के अंत तक प्रणाली विकसित करने के लिए कहा है।
गुरुग्राम से दिल्ली के द्वारका, बिजवासन सहित अन्य क्षेत्रों में जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को बिजवासन टोल पर रुकना पड़ता है। कई बार वाहनों की संख्या अधिक होने व सर्वर धीमे चलने की वजह से द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित एमसीडी टोल पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं जिससे वाहन चालकों का समय भी खराब होता है। एनएचएआई ने पहले ही दिल्ली बॉर्डर पर बने नौ एमसीडी के टोल प्लाजा पर बैरियर मुक्त व्यवस्था की योजना बनाई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सरहोल बॉर्डर स्थित एमसीडी टोल पर भी मल्टी लेन फ्री टोल प्रणाली की अनुमति मिल चुकी है और एमसीडी ने वहां काम शुरू कर दिया है। वहां भी अक्तूबर माह के अंत तक टोल प्लाजा को बैरियर फ्री की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी ने अक्तूबर माह के अंत तक सरहोल बॉर्डर और द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित एमसीडी टोल पर एमएलएफएफ प्रणाली विकसित करने की योजना बनाई है। इससे व्यवसायिक वाहन बिना रुके एमसीडी टोल प्लाजा को पार कर सकेंगे। इससे जाम की समस्या कम होगी।
- भवनेश कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें