फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर 21 को होगा सड़क उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों के लोग 21 दिसंबर को सड़क उत्सव मनाएंगे। सेक्टर-106 स्थित एलन प्रेसिडेंशियल ग्राउंड पर आयोजित होने वाले इस आयोजन में वॉकेथॉन, योग, जुंबा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होंगे। कई जागरूकता के कार्यक्रम, पेंटिंग के लिए चौराहा, बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम आदि इसमें आयोजित किए जाएंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयोजक सन्नी दौलताबाद ने बताया कि एक दिन पूरी सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे के लोगों के नाम होगी। सड़क उत्सव 2025 में आर्टिस्ट चौक, कल्चरल स्टेज आदि होगा। इस कार्यक्रम में द्वारका एक्सप्रेस पर रहने वाले सभी सोसाइटियों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें