हथीन। जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशों के तहत एसडीएम हथीन हरी राम ने गांव कोट में प्रस्तावित टावर निर्माण कार्य के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह आदेश 24 अप्रैल से कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा। एसडीएम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) हथीन के उपमंडल अभियंता जसवीर सिंह बेनीवाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद