फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर-कासन मार्ग पर उड़ती धूल से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की लापरवाही लोगों पर पड़ रही भारी, निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को सड़क किनारे छोड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम द्वारा मानेसर से कासन तक जाने वाली मुख्य सड़क पर नालों का निर्माण कार्य पिछले तीन-चार महीनों से जारी है। विकास की यह गति अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है, जो अब धूल के गुबार में तब्दील हो चुकी है।
वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण यह मिट्टी पूरे इलाके में उड़ रही है, जिससे सड़क दिन भर धूल की चादर से ढकी रहती है। खोह गांव के निवासी नरेश और कासन के निवासी विजय चौहान ने बताया कि खुदाई के बाद मिट्टी न हटाए जाने से सांस लेना दूभर हो गया है और लोगों में स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। दुकानदारों का व्यापार भी इस धूल के कारण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इलाके में वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार गिर रहा है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मिट्टी नहीं हटाई गई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें