फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे किनारे उड़ रही धूल, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर, बिनौला, मानेसर, रामपुरा और राठीवास के पास सड़क किनारे जमा मिट्टी बनी मुसीबत, हादसों का बढ़ा खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर, बिनौला, मानेसर, रामपुरा और राठीवास के आसपास सड़क किनारे जमा मिट्टी अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बारिश के बाद मिट्टी दब गई थी, लेकिन अब मौसम साफ होने और मिट्टी सूखने के बाद वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ रही है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, सड़क किनारे की सूखी मिट्टी हवा में उड़ने लगती है। कई बार धूल का गुबार इतना ज्यादा हो जाता है कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


रामपुरा निवासी नितिन यादव ने बताया कि धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। हवा में धूल बढ़ने से सांस लेने में दिक्कत होती है और क्षेत्र की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालक और स्थानीय निवासी प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



मानेसर निवासी अमित यादव ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मानेसर के ही निवासी रोहतास ने बताया कि सड़क किनारे जमा मिट्टी को जल्द हटाया जाए या उस पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल उड़ने से रोका जा सके। इनमें से कई इलाकों में एनएचएआई की तरफ से फ्लाईओवर का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें