संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर-कासन रोड पर खुले नाले और निर्माण में देरी से स्थानीय लोग परेशान हैं। कई जगह नाले खुले हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। कई बार लोग नगर निगम मानेसर को इसके बारे में बता चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाले खोदने के दौरान निकाली गई मिट्टी सड़क के किनारे जमा होने से धूल भी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ रही हैं। छोटे बच्चों या बाइक चालकों को इन खुले नालों के कारण गंभीर चोट लग सकती है। इस रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही के समय दिनभर धूल उड़ती रहती है। समय पर सड़क की सफाई नहीं होने के कारण समस्या और गंभीर बन रही है