फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद में नहीं बनेगा डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने डीसी को दूसरा स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम । भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने मंगलवार को गुरुग्राम के दौलताबाद में बने डंपिंग स्टेशन की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उनके साथ दौलताबाद और आस-पास के गणमान्य लोग मौजूद थे । जवाहर यादव ने मजबूती से ग्रामीणों की बात को रखते हुए डंपिंग स्टेशन को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का सुझाव दिया । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तुरंत ही गुरुग्राम के उपायुक्त को फोन के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए किसी और स्थान को चिन्हित करके दौलताबाद के डंपिंग स्टेशन का विकल्प तैयार किया जाए ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिलने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव का धन्यवाद किया । इस अवसर पर ग्रामीणों में दौलताबाद के प्रदीप प्रधान, सूबेदार जय भगवान,खेड़की माजरा के रिंकी सरपंच, धर्मपुर के सरपंच सरपंच, इंडिया बुल्स के आरडब्ल्यूए प्रधान जेएस सांगवान, कपिल, गगन, अमित,सोनू, मंगल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें