फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएनजी पंप के कर्मचारियों व युवकों के बीच हुई मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा झगड़े का वीडियो
विज्ञापन

गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर बुधवार को सीएनजी पंप के कर्मचारियों व युवकों के बीच झगड़ा व मारपीट हुई। मारपीट में पंप के दो कर्मचारी घायल हो गए जिनका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएनजी पंप के कर्मचारियों की ओर से शिकायत मिलने पर भोंडसी थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हाईवे पर हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर घामडोज टोल प्लाजा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले सीएनजी पंप एक कार में युवक सीएनजी डलवाने गए थे। इसी दौरान कार को आगे सरकाने को लेकर पंप कर्मियों व युवकों में बहसबाजी हो गई। कुछ ही देर में बहसबाजी झगड़े में बदल गई। युवकों व पंप कर्मियों के बीच काफी मारपीट भी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर आ गए। ऐसे में वहां से गुजरने वाले वाहनों को भी चालकों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मिली शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी युवकों की पहचान करके उनको गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें