फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीटीपी की टीम ने 21 दुकानों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत लोक सी-ब्लॉक व्यापार केंद्र में की कार्रवाई
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) के प्रवर्तन शाखा ने शुक्रवार की सुबह सुशांत लोक सी-ब्लॉक व्यापार केंद्र मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 21 दुकानों को सील कर दिया। दुकानों के आगे लगे शेड और रैंप तोड़े गए।
विज्ञापन

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि व्यापार केंद्र मार्केट के दुकानदारों को पहले ही नोटिस देकर अवैध कब्जे हटाने को कहा गया था। लोगों ने आदेशों की अनदेखी और अवैध निर्माण नहीं हटाए। सुबह करीब नौ बजे टीम पहुंची और कार्रवाई की। टीम ने पहली मंजिल पर स्थित 20 दुकानों को सील कर दिया गया है। दुकानदारों ने बालकनी पर अतिक्रमण करके अपनी दुकानें बढ़ा ली थीं। इसके अलावा टीम ने 22 लोहे की सीढ़ियां तोड़ दीं, जो दुकानदारों ने कॉमन एरिया में रखी थीं। इससे पहले भी डीटीपी की टीम ने व्यापार केंद्र मार्केट से अवैध कब्जे हटाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें