फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरपुर में अवैध कॉलोनी तोड़ने गई डीटीपी की टीम पर पथराव

विज्ञापन
गुरुग्राम कादरपुर में अवैध कॉलोनी तोड़ने गई डीटीपी टीम पर हुआ पथराव। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की अनुमति के बिना गांव कादरपुर में 15 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही कॉलोनी में मंगलवार को तोड़फोड़ की गई। कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया, जिसके कारण टीम को मौके से जाना पड़ा। पूरा घटनाक्रम डीटीपी द्वारा मौके पर कराई जा रही वीडियोग्राफी में कैद हो गया। सूचना मिलते ही एसीपी व डीसीसी मौके पर भारी पुलिसबल लेकर पहुंचे। पुलिस ने पथराव करने वाले मुख्य पांच लोगों को हिरासत में ले लिया जिसके बाद तोड़फोड़ दोबारा शुरू की गई। मंगलवार देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कादरपुर में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस कॉलोनी का सर्वे किया गया तो पाया कि यहां एक साथ करीब 25 मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें ज्यादातर मकानों के निर्माण एक मंजिल से अधिक थे। इस पर उन्होंने औपचारिकताएं पूरी करते हुए पुलिस बल के साथ मौके का रुख कर लिया। टीम ने दोपहर करीब 12 बजे तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे लोगों ने विरोध करते हुए टीम पर पथराव कर दिया।
इस घटना में डीटीपी की टीम व पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त केके राव के निर्देश पर एसीपी सोहना व डीसीपी साउथ मौके पर भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे। वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर पांच को हिरासत में लिया गया। करीब एक घंटे तक बाधित रहने के बाद टीम ने मौके पर दोबारा तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की। देर शाम तक यह कार्रवाई चली।
विज्ञापन

डीटीपी बाठ ने बताया कि पथराव में अवैध रूप से कॉलोनी बसाने वाले प्रॉपर्टी डीलर की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया जा रहा है। इस पथराव में पूरी टीम और पुलिसबल बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें