फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-75 में डीटीपी ने अवैध कॉलोनी तोड़ी

विज्ञापन
गांव सकतपुर में डीटीपी ने तोड़ी अवैध कॉलोनी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
सेक्टर-75 में डीटीपी ने अवैध कॉलोनी तोड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-75 (गांव सकतपुर) में जिला नगर योजनाकार ने एक एकड़ में बिना अनुमति बस रही कॉलोनी को धराशाही कर दिया। इस दौरान गांव की लिंक रोड पर बनाई गई मार्केट को भी तोड़ दिया इसका ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें समझाया तो वह पीछे हट गए। योजनाकार आरएस बाठ ने बताया कि नीलकंठ प्रापर्टीज ने यहां बनी अवैध मार्केट में अपना कार्यालय खोला हुआ था। वह यहां पर प्लॉट बेच रहा था। 10 प्लॉट ऐसे थे जिन पर निर्माण कार्य हो चुका था इसके अलावा अवैध रूप से बनी मार्केट को जेसीबी की मदद से हटाया। तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे ग्राम सरपंच से भी बात की गई। उनके माध्यम से लोगों से लिखित में लिया गया है कि वह यहां दोबारा निर्माण कार्य नहीं करेंगे। साथ ही उन्हें कृषि योग्य भूमि पर दोबारा निर्माण न करने की भी चेतावनी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें