फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीटीसी के अधिकारियों ने बसें चलाने के लिए किया दोनों रूटों पर सर्वे व निरीक्षण

विज्ञापन
सर्वे के दौरान सड़क पर एक बने मोड़ पर डीटीसी बस। फोटो- सोशल मी​डिया
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर-21 से कपासहेड़ा बॉर्डर और बाढ़सा एम्स तक डीटीसी बसों चलाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका सेक्टर-21 से कपासहेड़ा बॉर्डर और बाढ़सा एम्स तक डीटीसी बसों चलाने के लिए डीटीसी के अधिकारियों ने सर्वे व निरीक्षण किया है। डीटीसी अधिकारी बसों को लेकर शुक्रवार को गुरुग्राम आए थे और उनको दोनों रूटों की सड़कों पर चलाकर देखा। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर दाेनों रूटों पर डीटीसी बसें चलाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए यूनाइटेड आरडब्लूए फेडरेशन (यूआरएफ) ने डीटीसी के डिप्टी सीजीएम (ट्रैफिक) को मांग पत्र सौंपा। इसमें द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से कपासहेड़ा बॉर्डर व धनकोट-बाढ़सा एम्स तक लोकल बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। पहले रूट में द्वारका सेक्टर-21, द्वारका एक्सप्रेसवे, बजघेड़ा, पालम विहार, रेजांगला चौक, सेक्टर-23, डूंडाहेड़ा व कपासहेड़ा बॉर्डर तक और दूसरे रूट पर द्वारका सेक्टर-21, द्वारका एक्सप्रेसवे, सेक्टर-111, बजघेड़ा, धनकोट, बुढेड़ा, एसजीटी यूनिवर्सिटी व बाढ़सा एम्स तक बस चलाने की मांग है, ताकि लोगों को द्वारका जाने तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड आरडब्लूए फेडरेशन (यूआरएफ) से प्रतिनिधिमंडल में शामिल राकेश राणा ने बताया कि डीटीसी के डिप्टी सीजीएम (ट्रैफिक) को मांग पत्र सौंपा है। दोनों रूटों पर चार-चार बसें चलाने की मांग की गई है। 2 अक्तूबर की शाम को शहर की कई सड़कों पर बसों को चलाकर सर्वे किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें