फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशे में धुत कार चालक ने छह कारों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार नशे में धुत एक वरना कार चालक ने शनिवार की रात को सड़क पर आतंक मचाया। आरोपी ने राजीव चौक से फाजिलपुर चौक तक करीब पांच किलोमीटर में तेज रफ्तार कार चलाते हुए छह कारों को टक्कर मार दी और फाजिलपुर चौक पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि युवक बादशाहपुर का रहने वाला था। अब तक कोई शिकायत नहीं दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब 12 बजे प्रांशू अपनी कार से राजीव चौक से सोहना रोड पर फाजिलपुर की ओर जा रहे थे। पीछे से एक हुंडई वरना कार तेज रफ्तार में आ रही थी। लापरवाही से कार चलाते हुए चालक ने कई बार ओवरटेक करने की कोशिश की। उसकी कार टकराने से बची। उसका कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी। थोड़ी दूर बाद फिर ओवरटेक करते हुए वरना कार चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिस पर उसकी कार दाहिने चल रहे ट्रक से टकराने से बाल-बाल बची। इसके बाद भी वरना कार चालक तेजी से आगे बढ़ते हुए फाजिलपुर चौक के पास पहुंचा। उसने यहां एक के बाद एक खड़ी पांच कारों को जोरदार टक्कर मारी और कार छोड़कर मौके से भाग गया। फाजिलपुर चौक के पास कुछ लोग अपनी कार खड़ी कर ढाबे में खाना खाने गए थे। टक्कर की तेज आवाज के बाद लोग बाहर आ गए। जिनकी कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, उन्होंने सेक्टर 50 पुलिस थाने में टेलीफोन पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली। घटना के बाद फाजिलपुर चौक पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने वरना कार में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

कार तोड़ने के डर से कोई नहीं दे रहा है शिकायत
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि गाड़ी बादशाहपुर के पते पर रजिस्टर्ड है। वाहन चालक नशे में था या नहीं यह कह पाना पुलिस के लिए कठिन है। पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। सूत्रों की माने तो कुछ लोगों ने वर्ना कार को भी क्षतिग्रस्त किया है। उलटे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो जाए इस डर से पुलिस को शिकायत नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने कार जब्त कर ली है। वाहन मालिक बादशाहपुर का रहने वाला है। उसकी ओर से दिए गए बयान में गाड़ी की लापरवाही से चलने पर वह हड़बढ़ा गया था। इस कारण हादसा हुआ है। पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संजीव बल्लहारा, एसीपी सदर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें