फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मादक पदार्थ मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। चरस सप्लाई करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-17 टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के गांव चौकी निवासी वेदराम उर्फ वेदु के रूप में हुई है। 31 अक्तूबर को सोहना निवासी अंकित जैन और तपन पाराशर को 203.71 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से बरामद चरस की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वे इसे हिमाचल प्रदेश से खरीदकर गुरुग्राम में बेचने के लिए लाए थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने गांव में गांजे के पौधे लगा रखे थे और उनसे तैयार मादक पदार्थ की सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें