गुरुग्राम। सेक्टर-17-18 टीम ने तीन पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के केशवपुर गांव निवासी राजीव यादव के रूप में हुई है। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-17-18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। संवाद