फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से भारत आता है ये इंजेक्शन: सुगर की दवा का पतला होने के लिए लोग करते हैं इस्तेमाल, 70 लाख की खेप पकड़ी

Sun, 19 Apr 2026 11:38 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मौनजारो नामक इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी द्वारा बनाया जाता है और शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है, लेकिन भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है। बरामद किए गए इंजेक्शन की कीमत बाजार में 13 से 25 हजार रुपए प्रति डोज तक बताई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में ड्रग कंट्रोल विभाग ने डीएलएफ फेस-4 इलाके में छापेमारी कर एक संदिग्ध इंजेक्शन से भरी गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में वजन कम करने और डायबिटीज के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन भरे हुए थे। विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक कंपनी का कर्मचारी इन इंजेक्शनों की अवैध सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन


टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार हैंपर्ट कंपनी कर्मचारी मुज्जमिल को हिरासत में ले लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें हजारों इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद किए गए इंजेक्शन की कीमत बाजार में 13 से 25 हजार रुपए प्रति डोज तक बताई गई है। यह इंजेक्शन दिल्ली के भागीरथ पैलेस मार्केट से यहां भेजे गए थे, जबकि इसकी बिलिंग गुरुग्राम के एड्रेस की गई है। 

बता दें कि, मौनजारो नामक इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी द्वारा बनाया जाता है और शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है, लेकिन भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है। फिलहाल विभाग जांच कर रहा है कि इंजेक्शन की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई चेन का पता लगाकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें