सेक्टर 84 में वाटिका इंडिया नेक्सट सोसाइटी के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 84 में वाटिका इंडिया नेक्सट सोसाइटी के पास सामान की डिलीवरी करने जा रहा एक ड्रोन गिर गया। जहां ड्रोन गिरा वहां कोई व्यक्ति नहीं था, मगर ज्यादा सामान लेकर जा रहा ड्रोन अगर किसी व्यक्ति पर गिरता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इलाके के निवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से ड्रोन से सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी यहां सामान ले जाने का ट्रायल कर रही थी।
सेक्टर 84 और 92 के लोगों ने इसकी जानकारी नहीं थी। सोशल साइट एक्स पर किए गए पोस्ट में विपिन चौहान ने वाटिका इंडिया नेक्सट के पी ब्लॉक के पास ड्रोन गिरने की तस्वीरें साझा की है। खेड़की दौला थाने के प्रभारी ने बताया कि अमेजॉन कंपनी का डिलीवरी ड्रोन था। इसे सामान ले जाने की अनुमति थी। गिरने से किसी को चोट नहीं पहुंची है। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।