फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोणाचार्य कॉलेज में हुआ सहयोगी सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में मंगलवार को महाविद्यालय सहयोगी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य उन सहयोगियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने अपने सहयोग, संसाधनों और सामाजिक दायित्व के माध्यम से महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल ने की। उन्होंने कहा कि सरकार के संसाधन सीमित होते हैं। ऐसे में सहयोगियों का योगदान महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने विशेष रूप से एम थ्री एम फाउंडेशन द्वारा महाविद्यालय में खेलों के क्षेत्र में किए गए योगदान, विशेषकर खेल मैदान के जीर्णोद्धार की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें