एलिवेटिड रोड पर सुभाष चौक से राजीव चौक तक रेंगते रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एलिवेटिड रोड पर मंगलवार सुबह सुभाष चौक से राजीव चौक तक वाहन रेंगते रहे। करीब डेढ़ किलोमीटर तक जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुभाष चौक से राजीव चौक की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर भी वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सोहना की तरफ से एलिवेटिड रोड से राजीव चौक की तरफ आने वाले वाहन चालक जाम में फंस गए। कोर्ट रोड पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने से राजीव चौक तक जाम लग जाता है । ऐसे में राजीव चौक वाले वाहन नहीं निकल पाते हैं और एलिवेटेड रोड की तरफ से वाहनों को दबाव काफी अधिक हो जाता है। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। इस दौरान सर्विस लेन से राजीव चौक का अंडरपास लेने वाले वाहन चालकों को भी जाम से जूझना पड़ता है। हालांकि दोपहर बाद यातायात सामान्य हो गया।