फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड खस्ताहाल होने से वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरहौल बॉर्डर से खेड़कीदौला तक कई जगहों पर सर्विस लेन है खराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड कई जगहों पर जर्जर हो गई है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दिल्ली से गुरुग्राम आते वक्त इफ्को चौक के पास सर्विस रोड पर गड्ढा होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। सबसे अधिक खस्ताहाल हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला के बीच दोनों ओर की सर्विस रोड की है। जलभराव के कारण जर्जर हो चुकी सड़क पर लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ती है। गांवों के सीवर का भी पानी एक्सप्रेसवे की ड्रेन में आता है। खेड़कीदौला निवासी महाराम ने बताया कि सर्विस रोड ठीक नहीं होने से कामकाजी लोगों को परेशानी होती है। उनका कहना है कि एक्सप्रेसवे की दोनों ओर कंपनियां हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की 245 करोड़ रुपये से कार्य होने हैं। उनका कहना है कि एजेंसी का चयन हो गया है और एक्सप्रेसवे के ठीक कराया जाएगा। नरसिंहपुर में जहां पर जलभराव की समस्या सामने आती है, वहां पर कुछ आरएमसी (रेडी-मिक्स कंक्रीट) का बनाया जाएगा। एक्सप्रेसवे रेलिंग को दुरुस्त कराया जाएगा और अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन

18 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम में
दिल्ली में राव तुलाराम मार्ग से लेकर गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक के भाग को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे कहा जाता है। इसकी लंबाई 28 किलाेमीटर है। 10 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में जबकि 18 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम में पड़ता है। दो लाख से अधिक वाहन इससे रोज गुजरते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें