फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालान से बचने के लिए चालक ढक रहे रहे डंपर-ट्रकों की नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने टेप लगाई तो किसी ने बांधा कपड़ा, कैमरों से नहीं कट पाते चालान
विज्ञापन

सड़क पर हादसों को अंजाम देकर भाग जाते है चालक, नंबर प्लेट ढकी होने से नहीं हो पाती पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में डंपर-ट्रकों को चालान से बचाने के लिए चालकों की ओर से अपने वाहनों की नंबर प्लेट को ढका जा रहा है। कुछ चालक नंबर प्लेट पर मिट्टी या ग्रीस लगा रहे हैं तो कुछ चालकों द्वारा आधी नंबर प्लेट पर कपड़ा बांधा जा रहा है, ताकि हाईवे, एक्सप्रेसवे या अन्य सड़कों पर लगे कैमरों से वाहनों के चालान न कट सकें और वे सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ते हुए निकल जाएं।
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर रोड, गुरुग्राम-सोहना रोड सहित अन्य सड़कों पर डंपर व ट्रकों का आवागमन होता है। इनके चालक अपने वाहनों की हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को कपड़े, मिट्टी, काली स्याही या ग्रीस से ढककर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। एक्सप्रेसवे व मुख्य चौराहों पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों की नजर से बचने के लिए नंबरों को छुपाया जाता है ताकि ओवर स्पीडिंग या नो एंट्री में जाने पर भी ऑनलाइन चालान न कटे। इसके अलावा कई डंपर रात के समय ओवरलोड निर्माण सामग्री या अवैध खनन की सामग्री ले जाते हैं, जिससे पकड़े जाने पर वाहन की पहचान न हो सके।
विज्ञापन


हादसों के बाद पहचान करने में मुश्किल
नंबर प्लेट ढककर चलने वाले डंपर, ट्रक या अन्य वाहन सड़क पर किसी हादसे को अंजाम देकर माैके से तुरंत भाग जाते हैं। ऐसे में वाहनों की नंबर प्लेट के पूरे अक्षर नहीं दिखाई देने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। सड़कों पर लगे कैमरों में भी उक्त वाहनों का पंजीकरण नंबर दिखाई नहीं देता। पुलिस को भी हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उसे ढकने पर चालान काटे जा रहे हैं। डंपर व ट्रकों की नंबर प्लेट की जांच के लिए सख्ती की जाएगी। जिस भी वाहन की नंबर प्लेट को मिट्टी, ग्रीस या कपड़े से ढका पाया जाता है तो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें