फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन माह पहले काम पर रखा चालक साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुसिल ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सुशांत लोक क्षेत्र में तीन माह पहले रखा चालक साढ़े तीन लाख रुपये और दो चेक लेकर फरार हो गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दी शिकायत में सुशांत लोक-1 के सेक्टर- 43 निवासी विजय कुमार नैय्यर ने बताया कि उन्होंने वेस्ट बंगाल के रहने वाले लड़के को काम पर रखा था। जो कार चलाने के साथ घर के अन्य काम भी देखता था। जिसका नाम जाकिर हुसैन निवासी गांव बैहराटा छोटो थाना हरीरामपुर जिला दक्षिण दिजानपुर पश्चिम बंगाल है। वह इस समय चक्करपुर में किराये पर रहता था। करीब 3 माह पहले ड्राइवर की नौकरी पर रखा था। शनिवार को मेरी तबीयत खराब होने के कारण मैंने उसको साढे तीन लाख रुपये नकद और 2 चेक खाते में डालने के लिए दिए। जब मेरी उससे बात हुई तो उसने बताया कि वह बैंक की लाइन में खड़ा है। पैसा जमा करने के बाद वह उनको फोन करेगा। उसके कुछ देर बाद उसने फोन बंद कर लिया। शिकायतकर्ता ने पहले उसके फोन आने का इंतजार किया। जब कुछ देर तक उसका फोन नहीं आया तो उसे फोन किया। घटना की जानकारी सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि उसने दिल्ली की सीमा में जाकर मोबाइल बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें