संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। बड़कली चौक पर शुक्रवार को सर्व चालक कल्याण संघ भारत ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिलेभर के सैकड़ों चालकों-परिचालकों ने भाग लिया। सर्व सहमति से राष्ट्रीय चालक आयोग, राष्ट्रीय चालक दिवस समेत 29 मांगों पर ज्ञापन भेजने का फैसला हुआ। मुख्यातिथि पूर्व सरपंच जय नारायण ग्रोवर ने करते हुए कहा कि चालक समाज के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है इस पर केंद्र और राज्य सरकारों को ध्यान देने की आवश्यकता है। चालक समाज द्वारा रखी गई सभी मांगे जायज हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत सुरिंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में लड़ाई लड़ता आ रहा है। सभी समाज के लोग भी इस लड़ाई में साथ है। प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सरताज ने बताया कि चालक समाज एकजुट है इसलिए संसद और सुप्रीम कोर्ट में भी अनेकों बार मांग पत्र और शिकायत पत्र सौंपा गये है। पूरी तरह से सरकार को सूचित कर दिया गया है। अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार नहीं मानी तो चालक समाज बड़ा फैसला लेगा। ड्राइवर आयोग बनाया जाए, एक सितंबर ड्राइवर दिवस कैलेंडर में लागू किया जाए। इसके अलावा भी 29 सूत्रीय मांगें हमारी शामिल हैं जल्द से जल्द उनपर ध्यान केंद्रित किया जाए। भारतीय सभी ड्राइवर के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार के पास ड्राइवर के लिए कोई भी योजना पॉलिसी नहीं है। यहां तक की भारत के वित्त मंत्री के पास भी बजट में कोई योजना नहीं है। यह हमारे भारत के 22 करोड़ ड्राइवर के साथ नाइंसाफी हो रही है। सभी कार्यकर्ताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।