फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़ा चालक बिजली के तार से झुलसने पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के अंधेरे में बिजली का तार न दिखने से चपेट में आया
विज्ञापन

कंपनी कर्मियों ने मंगलवार को जीपीएस लोकेशन से चालक को ढूंढा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में श्री श्याम ढाबा के पास सोमवार की रात को ट्रक खड़ा कर उसके ऊपर सोने के लिए चढ़े चालक की करंट लगने से मौत हो गई। चालक के कॉल नहीं उठाने पर जीपीएस की लोकेशन ट्रेस कर ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तो हादसे का पता चला। मृतक की पहचान औरैया (उत्तर प्रदेश) के पैतुआ गांव निवासी अनुज कुमार (41) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
अनुज बिलासपुर क्षेत्र की तेजस कार्गो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ट्रक का चालक था और दूसरे प्रदेशों तक गाड़ी को लेकर जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि 6 जुलाई की रात को अनुज ने श्री श्याम ढाबा के पास ट्रक को खड़ा किया था और सोने के लिए ट्रक के ऊपर गया था। अंधेरा होने के कारण वह ऊपर बिजली की तार को नहीं देख पाया और करंट लगकर झुलसने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह कंपनी कर्मचारियों ने चालक अनुज को कई बार कॉल की, लेकिन उसके कॉल नहीं उठाने के कारण कंपनी ने ट्रक की जीपीएस लोकेशन देखी। इसके बाद कंपनी कर्मचारी 7 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे लोकेशन के स्थान पर पहुंचे तो ट्रक खड़ा मिला। जब उन्होंने ऊपर देखा तो चालक झुलसकर मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अभी तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पुलिस अभी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, जांच अधिकारी, बिलासपुर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें