फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति तीन माह में होगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति तीन माह में होगी बेहतर
विज्ञापन

जीएमडीए सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाने के लिए शेष पाइप डालने का काम करा रहा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-57 से 80 तक पेयजल आपूर्ति तीन माह में बेहतर होने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक शेष पाइप डलवाने का कार्य अक्तूबर तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ करीब 800 मीटर मास्टर पाइपलाइन डाली जा रही।
जीएमडीए न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए सेक्टर-72 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना साल 2018 में तैयार की थी। इसमें चार अंडर ग्राउंड वाटर टैंक, पंप हाउस, क्लोरीनेशन रूम, शेड, वॉच टावर, 2 स्टाफ क्वार्टर और प्रयोगशाला कार्यालय का निर्माण कराया गया है। हालांकि लेट लतीफी से परियोजना देर से अब लगभग पूरी हो चुकी है। कई जगहाें पर भूमि की अनुपलब्धता के कारण शेष कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन

इस पर जीएमडीए ने वैकल्पिक प्लान बनाकर यह कार्य पूरा करा लिया था। हालांकि, चंदू बुढ़ेरा प्लांट से बूस्टिंग स्टेशन को जोड़ने के लिए करीब 800 मीटर लाइन का काम बचा हुआ था। इस पर जीएमडीए ने कार्य शुरू करा दिया और पाइप लाइन डाली जा रही है। जीएमडीए के अनुसार सितंबर-अक्तूबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद चंदू बुढ़ेरा से पानी बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


लाखों लोगों को मिलेगी राहत
चंदू बुढेड़ा स्थित जीएमडीए के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मास्टर लाइन के जरिये इस बूस्टिंग स्टेशन तक पानी लाया जाएगा। बूस्टिंग स्टेशन से यह पानी पंप कर सेक्टर-57 से 80 तक पहुंचाया जाएगा। विकसित हो रहे नए सेक्टर-57 से 80 में कई बिल्डरों के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। इससे तीन से पांच लाख लोगों को राहत मिल सकती हैं। अभी सेक्टर 68 से 72 तक पानी की सप्लाई सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन से होती है। दूसरी ओर चंदू बुढेड़ा में 100 एमएलडी क्षमता का एक पेयजल सयंत्र बनाकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें