फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुलालता गांव में 20 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित

Sun, 22 Jun 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। उपमंडल के गुलालता गांव में 20 दिन से पेयजल संकट छाया हुआ है। पानी नहीं आने के कारण ग्रामीण एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग के एसडीओ सहित कार्यकारी अभियंता व अधीक्षक अभियंता से गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं होता है तो वो पुन्हाना शिकरावा रोड को जाम कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गुलालता गांव के डाॅ. मांगेराम, अफरीदी, राजबाला, रिजवान, धन सिंह, शमशेर, राधेश्याम, कल्लू, जीवनलाल, सुषमा, यतनी आदि लोगों का कहना है कि गांव में 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। ग्रामीण टैंकरों से पानी मंगाकर अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
जन स्वास्थय विभाग पुन्हाना के एसडीएम सुमित कुमार का कहना है कि वाॅल में खराबी आने के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी थी जिसे ठीक कराया जा रहा है। सोमवार तक वॉल को ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें