फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-69 में नाला निर्माण बना परेशानी का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा
विज्ञापन

बादशाहपुर। सेक्टर-69 में चल रहे नाला निर्माण कार्य के कारण स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-69 के मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा बाधित हो गया है जिससे लोगों को कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है।



क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी मुश्किल बनी हुई है। सड़क पर बने गड्ढों और धूल के कारण कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सेक्टर-69 निवासी आर के जैसवाल का कहना है कि निर्माण स्थल के आसपास उड़ रही धूल स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल के गुबार के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और दृश्यता कम होने जैसी समस्याएं हो रही हैं। वहीं, सौरभ गोयल ने बताया कि पूरे दिन धूल उड़ने से घरों और दुकानों में भी मिट्टी जमा हो रही है। जिससे रोजाना साफ करने में काफी समय बरबाद हो रहा हैं। साथ ही स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन प्रशासन को लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं एक वाहन चालक ने कहा कि कच्चे रास्तों पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है और कई बार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें