फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता मिलने पर ड्राफ्ट्समैन की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में दस्तावेजों की स्क्रूटनी में अनियमितता, हितों के टकराव एवं कर्तव्य में लापरवाही की पुष्टि
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए टेंडर दस्तावेजों की स्क्रूटनी एवं प्रोसेसिंग में गंभीर अनियमितताओं के मामले में एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत ड्राफ्ट्समैन सोमबीर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिया है। यह आदेश विभागीय जांच, कारण बताओ नोटिस, लिखित जवाब व व्यक्तिगत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिया गया।
नगर निगम के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामला संज्ञान में आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान संबंधित अभिलेखों, टेंडर दस्तावेजों तथा सभी पक्षों के जवाबों का परीक्षण किया गया। संबंधित कर्मचारी एवं अन्य पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर भी दिया गया।
विज्ञापन


जांच में सामने आए गंभीर तथ्य

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि टेंडर दस्तावेजों की स्क्रूटनी के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुईं। साथ ही यह भी सामने आया कि संबंधित कर्मचारी ने हितों के टकराव की स्थिति होने के बावजूद स्वयं को प्रक्रिया से अलग नहीं किया और इस संबंध में आवश्यक जानकारी भी साझा नहीं की। जांच में इसे टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला माना गया।
विज्ञापन


निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टेंडर प्रक्रिया सहित किसी भी प्रशासनिक कार्य में अनियमितता, हितों के टकराव अथवा कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी से ईमानदारी, निष्पक्षता और नियमों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा की जाती है। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें