फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू बने यूजीसी समिति के चेयरोममैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने वोकेशनल कोर्स के दिशा निर्देश के पुनर्निर्धारण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू को इस सात सदस्यीय समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह समिति नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अंतर्गत वोकेशनल कोर्स के पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न आयामों के साथ-साथ मूल्यांकन मानकों और क्रेडिट सिस्टम पर काम करेगी।
समिति की संस्तुति पर वोकेशनल कोर्स की अवधारणा में परिवर्तन करेगी। इस समिति के चेयरमैन डॉ. राज नेहरू ने बताया कि उभरते तकनीकी क्षेत्र में आए दिन परिवर्तन हो रहे हैं। वोकेशनल कोर्स में भी उसी अनुपात में बदलाव करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस समिति का गठन किया है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि तकनीकी कोर्स में क्रेडिट सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाया जाना अपेक्षित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सामान्य शिक्षा में कौशल शिक्षा को एकीकृत करने और छात्रों को कई बहु वैकल्पिक अवसर प्रदान करना बड़ा उद्देश्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राज नेहरू के अतिरिक्त सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की कुलपति प्रोफेसर सुप्रिया पटनायक, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस भूपेंद्र गोदारा, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस डॉ. वीआर ललीथंबिका, आईआईएम नागपुर के प्रोफेसर प्रशांत गुप्ता, एनसीवीईटी के सदस्य सचिव संतोष कुमार और यूजीसी (एनएसक्यूएफ) की उप सचिव मोनिका को इस समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें