गुरुग्राम।
सोहना ब्लॉक बास्केटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को डीपीएस स्कूल मारुतिकुंज के छात्राओं ने अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेहतरीन तालमेल, रणनीति और जोश के साथ खेलते हुए टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच कर स्कूल का नाम रोशन किया।
टीम के कप्तान रोशनी के नेतृत्व में डीपीएस की टीम ने पहले राउंड से ही आक्रामक खेल दिखाया और कई मजबूत टीमों को पछाड़ते हुए आगे बढ़ी। खिलाड़ियों ने तकनीकी कुशलता, फिटनेस और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र चतुर्वेदी ने टीम के सदस्य साक्षी के अभिभावक ईंआरके जायसवाल से बातचीत में कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने मेहनत और समर्पण का प्रदर्शन किया है। कोच सरोज सागवान इंद्रजीत ने टीम के सदस्यों रोशनी (कप्तान), प्रकृति (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी), साक्षी, चंचल, निहारिका, सान्या व वंशिका की सराहना की और भविष्य में और बेहतर सफलता की कामना की।